Madhya Pradesh
20 Sep 2026, 03:36 PM
न आप महान बन सकते न प्रधानमंत्री, राहुल गांधी पर भड़के बीजेपी नेता
Patrika
@patrika
Rahul Gandhi : इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल करने के मामले में राहुल गांधी बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। कार्यक्रम में एक स्टैंडअप कॉमेडियन द्वारा यह हरकत की गई थी। इस पर बीजेपी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखे प्रहार किए। सीएम मोहन यादव सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और बीजेपी नेताओं ने छात्रों को समर्पित कार्यक्रम में कॉमेडियन पुलकित मणि की मंच पर आकर पीएम नरेंद्र मोदी की नकल करने की निंदा की। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में BJP विधायक रितेश तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कमेंट करते हुए कहा कि ऐसी हरकत से न कोई महान बन सकता है और न ही प्रधानमंत्री।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)