इतिहास में अमर हुआ मुश्फिकुर रहीम का नाम, टेस्ट में 7000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज
09 Nov 2026, 08:16 PM

इतिहास में अमर हुआ मुश्फिकुर रहीम का नाम, टेस्ट में 7000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज

ABP News
@abpnews

मुश्फिकुर रहीम ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. वह टेस्ट फॉर्मेट में 7 हजार रन पूरे करने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में हासिल किया. सिल्हट में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में सिर्फ 9 रन बनाते ही रहीम ने 7000 टेस्ट रनों का आंकड़ा छू लिया.

सिल्हट टेस्ट में बांग्लादेश को चौथी पारी में बांग्लादेश को 387 रनों का लक्ष्य मिला. बांग्लादेश का दूसरा विकेट महज 40 रनों पर गिर गया था. मुश्फिकुर रहीम नंबर-4 पर बैटिंग करने आए और 9 रन बनाते ही इतिहास रच दिया. पहली पारी में रहीम 34 रन बनाकर आउट हो गए थे.

7000 रन पूरे करने वाले पहले बांग्लादेशी

मुश्फिकुर रहीम बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 6000 रनों का आंकड़ा तक नहीं छू पाया है. बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मोमिनुल हक हैं, जिनके नाम अभी 5293 रन हैं.

7000+ रन - मुश्फिकुर रहीम

5293 रन - मोमिनुल हक

5134 रन - तमीम इकबाल

मुश्फिकुर रहीम बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज भी हैं. अब तक रहीम ने बतौर विकेटकीपर 3515 रन बनाए हैं. बांग्लादेश के विकेटकीपरों की सूची में भी रहीम सबसे आगे हैं. दूसरे स्थान पर लिटन दास हैं, जिन्होंने अब तक बतौर विकेटकीपर 2990 रन हैं.

7,000 Test Runs! A Historic Milestone for Mushfiqur Rahim! 🇧🇩💯 The first and only Bangladeshi batter to reach 7,000 Test runs, Mushfiqur Rahim stands alone at the top as Bangladesh's highest run-scorer in Test cricket! 🐯👏 Dutch-Bangla Bank Bangladesh 🆚 West Indies Test Series 2026, Powered by Rocket, Co-sponsor: NexusPay Official Transportation Partner: Garibook #BCB #Bangladesh #MushfiqurRahim #7000TestRuns #TestCricket #2ndTest

— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) November 9, 2026

दूसरे टेस्ट का हाल

दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज की पहली पारी 356 रनों पर सिमट गई थी. इसके जवाब में बांग्लादेश ने 386 रन बनाकर पहली पारी में 30 रनों की मामूली बढ़त हासिल की थी. कावेम हॉज के 142 रनों की बदौलत वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी 398 रनों पर घोषित कर दी. इस तरह बांग्लादेश को चौथी पारी में 387 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला.

यह भी पढ़ें:

सिर्फ कप्तान ही नहीं, कोच भी बदलेगा? तीसरे वनडे के बाद टीम इंडिया में होंगे बड़े बदलाव

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
5

Comments (0)

Login to join the conversation