Madhya Pradesh
06 Nov 2026, 12:30 PM
‘मैं डेडबॉडी को जलाना चाहता था…’, भोपाल में रिटायर्ड IAS हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, गुस्से में था आरोपी
News Patrika
@newspatrika
Bhopal Retired IAS murder case: एमपी में भोपाल शहर के रिटायर्ड आइएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस नेआरोपी वरुण कुमार को सूरज नगर स्थित घटनास्थल पर ले जाकर वारदात का सीन रीक्रिएट कराया। पुलिस ने उससे घटनाक्रम को दोहराकर यह समझने की कोशिश की कि वह किस रास्ते से कमरे में दाखिल हुआ और सो रहे राकेश अग्रवाल का गला कैसे रेता और वारदात के बाद किस रास्ते से फरार हुआ। इस दौरान आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया शेविंग ब्लेड भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने वरुण से घर के उस कमरे की पहचान कराई, जहां राकेश अग्रवाल सो रहे थे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
11
Comments (0)