खाटूश्याम के 8 भक्तों की मौत से बैतूल में पसरा मातम, रो रोकर हुआ बुरा हाल
Betul, Madhya Pradesh 17 Oct 2026, 11:00 AM

खाटूश्याम के 8 भक्तों की मौत से बैतूल में पसरा मातम, रो रोकर हुआ बुरा हाल

News Patrika
@newspatrika
खाटूश्याम के 8 भक्तों की मौत से बैतूल में मातम पसर गया है। उनके साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कोटा के पास दर्दनाक हादसा हुआ। कराड़िया क्षेत्र के पास बैतूल के भक्तों से भरा वाहन खाई में गिर गया। इससे मौके पर चीखपुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही बैतूल में परिजन बिलखने लगे। कई लोग कोटा के लिए रवाना हो गए हैं। पता चला है कि हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। उन्हेंकोटा में न्यू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के डॉ नीलेश जैन ने बताया कि अधिकांश घायलों के सिर में गंभीर चोटें हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation