13 Nov 2026, 10:57 PM
Gujarat: बेटे को तेंदुए से छुड़ाने के लिए जान की परवाह किए बिना भिड़ गई मां, हिम्मत के आगे मासूम को छोड़ भागा शिकारी
News Patrika
@newspatrika
Gujarat Leopard News: नवसारी जिले के वांसदा तहसील के सरा गांव में घर के आंगन में मां के साथ खेल रहे सात वर्षीय बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ बच्चे को गर्दन के पास से दबोचकर खींचने लगा। यह देखकर मां ने हिम्मत दिखाई और शोर मचाते हुए तेंदुए का पीछा किया। आसपास के लोगों के मौके पर पहुंचने के बाद तेंदुआ बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। हमले में बच्चा घायल हो गया, जिसका वांसदा कॉटेज अस्पताल में उपचार किया गया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
9
Comments (0)