15 Nov 2026, 10:31 AM
विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, पाकिस्तान बाइलेटरल सीरीज के 13 साल बाद हुआ ऐसा
News Patrika
@newspatrika
Virat Kohli unwanted ODI records: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 5 मैचों की वनडे सीरीज अब आखिरी मोड़ पर पहुंच गई है। इस सीरीज का 5वां और आखिरी वनडे मुकाबला रविवार को माउंट माउंगानुई में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम का बुरा हाल है। उसने 8.1 ओवर में ही 34 के स्कोर पर अपने शीर्ष तीन बल्लेबाज रोहित शर्मा, रुतुराज गायकवाड़ और विराट कोहली के विकेट गंवा दिए हैं। कोहली इस मैच में भी महज 7 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 5 रन स्कोर बोर्ड पर लगा पाए हैं। इसके साथ ही उनके नाम बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। इससे पहले उन्होंने इतना खराब प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ 2012-13 की बाइलेटरल होम वनडे सीरीज में किया था।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
8
Comments (0)