महाराष्ट्र से गिरफ्तार 13 लाख के इनामी माओवादी की निशानदेही पर झारखंड के जंगल से राइफल और कारतूस बरामद
10 Nov 2026, 02:26 PM

महाराष्ट्र से गिरफ्तार 13 लाख के इनामी माओवादी की निशानदेही पर झारखंड के जंगल से राइफल और कारतूस बरामद

News Patrika
@newspatrika
Jharkhand Maoist: झारखंड और बिहार में 13 लाख रुपये के इनामी माओवादी कमांडर संजय यादव उर्फ गोदराम की निशानदेही पर पलामू जिले की पुलिस ने जंगल से एक इंसास राइफल और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए हैं। संजय यादव को दो दिन पहले महाराष्ट्र एटीएस ने ठाणे से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद उसे पलामू पुलिस को सौंप दिया गया था। संजय यादव प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का जोनल कमेटी सदस्य (जेडसीएम) है। उस पर झारखंड में 10 लाख और बिहार में तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
16

Comments (0)

Login to join the conversation