यमुना में मनोज तिवारी ने लगाई डुबकी, BJP ने केजरीवाल को दी चुनौती- ‘आप कब आ रहे हैं?’
29 Oct 2026, 05:56 PM

यमुना में मनोज तिवारी ने लगाई डुबकी, BJP ने केजरीवाल को दी चुनौती- ‘आप कब आ रहे हैं?’

News Patrika
@newspatrika
Manoj Tiwari Yamuna River: छठ महापर्व से पहले दिल्ली में यमुना की सफाई को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। इसी बीच उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को सोनिया विहार में यमुना नदी में डुबकी लगाई और तैरते हुए नजर आए। उन्होंने इसे यमुना की सफाई का ‘रील बनाम रियलिटी टेस्ट’ बताया। इसके बाद भाजपा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती दी। भाजपा का दावा है कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने दो साल से भी कम समय में यमुना के बड़े हिस्से को साफ किया है। वहीं, आम आदमी पार्टी का आरोप है कि नदी अब भी प्रदूषित है और झाग खत्म करने के लिए केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation