मंदसोर: अफजलपुर पुलिस ने 200 पेटी अवैध शराब के साथ बोलेरो पिकअप की जप्त
Raipur, Chhattisgarh 30 Sep 2026, 06:20 AM

मंदसोर: अफजलपुर पुलिस ने 200 पेटी अवैध शराब के साथ बोलेरो पिकअप की जप्त

D
Dashrath Suryavanshi
@dashrath_suryavanshi_1
*मंदसोर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करों के मंसूबे किए नाकाम, 200 पेटी अवैध शराब सहित बोलेरो पिकअप जप्त*

*अफजलपुर थाना प्रभारी विकास गेहलोत व टीम को बड़ी सफलता*

*मंदसौर।* अफजलपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 पेटी देशी और मसाला शराब से भरी बोलेरो पिकअप जप्त की है। जप्त शराब की कीमत 10 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा द्वारा अवैध शराब की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल एवं एसडीओपी ग्रामीण जितेन्द्र भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विकास गेहलोत की टीम ने यह कार्रवाई की।
6

Comments (0)

Comments are disabled for this post.