Bhopal, Madhya Pradesh
06 Nov 2026, 12:30 PM
दुकानदारों के लिए हेमंत खंडेलवाल की बड़ी पहल, बीजेपी ने पोस्ट किया वीडियो
News Patrika
@newspatrika
देश-दुनिया में आज धनतेरस धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी के साथ 5 दिनी दीपोत्सव की भी शुुरुआत हो गई है। धनतेरस और दीपावली को लेकर राजधानी के बाजार रंगीन रोशनियों से नहा रहे हैं। सभी प्रमुख सेक्टरों में खरीदारी का माहौल बना हुआ है। सराफा, बर्तन, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, रियल्टी और मिठाई बाजारों में रौनक जबर्दस्त रौनक है। भोपाल के कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस से लेकर दिवाली तक करीब 1000 करोड़ रुपए का कारोबार होगा। पिछले साल की तुलना में इस बार कारोबार में करीब 20 फीसदी की वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है। इस मौके पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी दुकानदारों, व्यापारियों के लिए बड़ी पहल की है। उन्होंने सोशल मीडिया में स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने और स्थानीय दुकानदारों की जानकारी देने का आग्रह किया है। पार्टी कार्यकर्ता इस पर अमल करें तो स्थानीय दुकानदारों का कारोबार और बढ़ सकता है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
10
Comments (0)