08 Sep 2026, 07:41 PM
‘महिलाओं के कपड़ों पर क्यों उठते हैं सवाल?’, नीना गुप्ता बोलीं- ‘शायद कई पीढ़ियों बाद बदलेगा समाज’
Patrika
@patrika
Neena Gupta on Women Clothing: दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता अक्सर भारतीय समाज में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि महिलाओं को अक्सर उनके कपड़ों से आंका जाता है और उन्हें लगता है कि समाज में ऐसी बातें शायद कभी नहीं बदलेंगी। एक्ट्रेस ने अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘चुंबक’ के प्रमोशन के दौरान, एक घटना के बारे में बात करते हुए बताया कि एक टेलर ने उनकी सहेली के कपड़ों पर आपत्ति जताई थी, जबकि वो वहां अपना नाप दे रही थी। नीना का यह बयान कृति सेनन के उस विवाद के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें उन्हें एक विज्ञापन में पहने गए कपड़ों के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा था।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6
Comments (0)