Madrasa Shutdown: बंगाल में 252 मदरसों पर कार्रवाई के समर्थन में उतरे मिथुन चक्रवर्ती, बोले- फंडिंग की जांच जरूरी
14 Sep 2026, 10:26 PM

Madrasa Shutdown: बंगाल में 252 मदरसों पर कार्रवाई के समर्थन में उतरे मिथुन चक्रवर्ती, बोले- फंडिंग की जांच जरूरी

Patrika
@patrika
West Bengal Madrasa: पश्चिम बंगाल में बिना मंजूरी और बिना मान्यता चल रहे मदरसों पर सरकार की कार्रवाई के समर्थन में मिथुन चक्रवर्ती का बयान सामने आया है। अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि इन मदरसों को पैसा कहां से मिल रहा है और उसका इस्तेमाल किस काम में हो रहा है, इसकी सख्ती से जांच करना जरूरी है। मिथुन ने इसे देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला बताया। साथ ही बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने भी सरकार की कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में कट्टरपंथ बढ़ना चिंता का संकेत है। उनके मुताबिक, मदरसा शिक्षा की आड़ में होने वाली राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को रोकना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation