Uttar Pradesh
26 Oct 2026, 06:53 PM
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
ABP News
@abpnews

लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के रियाजानी इलाके में दो पक्षों के बीच विवाद हुई ताबड़तोड़ फ़ायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई हैं. पुलिस ने इस मामले में आरोपी ऋषभ शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक कार पार्किंग को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ, जिसके बाद फ़ायरिंग हुई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है.

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी वेस्ट जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि "इसमें दो पक्ष शामिल हैं, ऋषभ शुक्ला और तिवारी परिवार, जो पड़ोसी हैं. दोनों के बीच गाड़ी की पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें ऋषभ ने अंधाधुंध फ़ायरिंग करना शुरू कर दिया. जिसमें तीन लोगों गोलियां लगी और उन तीनों की मौत हो चुकी हैं.

आरोपी ऋषभ शुक्ला गिरफ्तार

डीसीपी ने कहा कि इस मामले में आरोपी ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है और वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है. ऋषभ के पास एक पिस्टल थी. बताया गया है कि वह मर्चेंट नेवी में था. इस बात की अभी पुष्टि की जा रही है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि इससे पहले दोनों के बीच ऐसा कोई बहुत बड़ा विवाद नहीं था. दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे की मौत इलाज के दौरान हुई.

'बाप क्या, नाजायज औलादें भी जाएंगी..', खरगे के बाद दानिश अली का भी विवादित बयान

ट्रिपल मर्डर से पूरे इलाके में हड़कंप

मृतकों की पहचान शम्भू तिवारी, शिवेंद्र तिवारी और सुयश तिवारी के रूप में हुई. इस फ़ायरिंग में सुयश बुरी तरह घायल हो गया था. जिसके बाद उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है. मामूली विवाद में तीन लोगों की जान चले जाने से स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है.

पुलिस ने आरोपी ऋषभ शुक्ला गिरफ्तार कर लिया है. दावा है कि ऋषभ मर्चेंट नेवी में है, हालांकि पुलिस इसकी जांच कर रही है. शिवेंद्र तिवारी और सुयश तिवारी दोनों पिता और बेटे थे. पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3
Comments (0)