‘लोग दारु पीकर आए हुए हैं’, मिर्जापुर की स्क्रीनिंग से बीच में ही उठकर आई महिला, थिएटर मैनेजमेंट पर भी लगाया आरोप
06 Sep 2026, 05:35 PM

‘लोग दारु पीकर आए हुए हैं’, मिर्जापुर की स्क्रीनिंग से बीच में ही उठकर आई महिला, थिएटर मैनेजमेंट पर भी लगाया आरोप

Patrika
@patrika
Mirzapur The Movie: ओटीटी की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के चाहने वालों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म को लेकर दर्शक सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी साझा कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच नोएडा के एक थिएटर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। एक महिला ने दावा किया है कि उसने अपनी दोस्त के साथ फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया, क्योंकि उसे सिनेमाघर का माहौल और वहां मौजूद कुछ दर्शकों का व्यवहार पसंद नहीं आया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
8

Comments (0)

Login to join the conversation