Lalita Sahasranam Strota : घर बैठे आय दिला सकता है ललिता सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ
28 Nov 2026, 05:25 PM

Lalita Sahasranam Strota : घर बैठे आय दिला सकता है ललिता सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ

AU News
@aunews
Lalita Sahasranam Strota : दस महाविद्याओं में से एक हैं मां त्रिपुरसुन्दरी अर्थात मां ललिता। मां काली के दो रूप कृष्णवर्णा और रक्तवर्णा में से माता ललिता, रक्तवर्णा स्वरूप हैं। मां ललिता धन-ऐश्वर्य-भोग के साथ मोक्ष की अधिष्ठात्री देवी हैं। अन्य महाविद्याओं में कोई भोग तो कोई मोक्ष में विशेष प्रभावी हैं लेकिन ललिता देवी भोग और मोक्ष समान रूप से प्रदान करती हैं। मां ललिता की प्रसन्नता के लिए ललिता सहस्रनाम स्तोत्र, ललितोपाख्यान, ललिता त्रिशती का पाठ किया जाता है। इनमें ललिता सहस्त्रनाम सबसे ज्यादा शुभ फलदायी है। ललिता सहस्रनाम स्तोत्र ब्रह्माण्ड पुराण से लिया गया है जिसमें शक्तिस्वरूपा मां ललिता के एक हज़ार नामों का उल्लेख है। इसमें श्लोकों का क्रम कुछ ऐसा सजाया गया है कि मां के मस्तक से लेकर सुन्दर चरणों तक की अद्भुत सुंदरता का अहसास करा देता है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation