एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
13 Oct 2026, 10:18 PM

एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान

ABP News
@abpnews

मोदी कैबिनेट से बीजेपी के वरिष्ठ नेता एल मुरुगन ने इस्तीफा दे दिया है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्यमंत्री मुरुगन ने राज्यसभा की सदस्यता से भी त्यागपत्र दिया है. डेयरी मंत्रालय का काम देख रहे मुरुगन ने एक्स पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री   मोदी के नेतृत्व में भारत माता और तमिलनाडु की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है.

उन्होंने कहा, 'दिहाड़ी मजदूरों के बेटे होने से लेकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सेवा करने तक का सफर मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा हैं. अब मैं जमीनी स्तर पर लौटना चाहता हूं, अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा होना चाहता हूं और 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु में बीजेपी को मजबूत करने के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित करना चाहता हूं. राष्ट्र पहले. पार्टी उसके बाद. स्वयं सबसे अंत में.'

BJP leader L Murugan (@DrLMurugan) posts on 'X', "It has been the greatest honour of my life to serve Bharat Mata and Tamil Nadu under the leadership of Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji. From the son of daily wage labourers to serving in the Union Council of Ministers under the leadership of Hon’ble PM Shri @narendramodi Ji has been the greatest privilege of my life. Now, I wish to return to the grassroots, stand with our karyakartas and dedicate myself full-time to strengthening the BJP in Tamil Nadu ahead of the 2029 Lok Sabha elections. Nation First. Party Next. Self Last."

— Press Trust of India (@PTI_News) October 13, 2026

मुरुगन ने पीएम मोदी को पत्र में क्या लिखा है?
उन्होंने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि वह तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए अपना पूरा समय देना चाहते हैं. साथ ही पीएम मोदी की हालिया यात्रा का जिक्र भी उन्होंने किया है. इसमें लिखा कि यात्रा के दौरान लोगों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें भरपूर प्यार दिया.

उन्होंने कहा कि लोगों में नई उम्मीद जगी है. लोगों का उत्साह और समर्थन बेहतर भविष्य के प्रति उनके भरोसे को दर्शाते हैं. इसके अलावा मुरुगन ने लोगों के स्नेह और अपने राज्य के प्रति समर्पण से मिली प्रेरणा और गर्व-कृतज्ञता जताई है. साथ ही पार्टी का संकल्प दोहराते हुए कहा है कि लोगों के प्यार से तमिलनाडु, पार्टी और देश के लिए अधिक काम करने का संकल्प मजबूत हुआ है. इस्तीफे की जो सबसे बड़ी वजह मानी गई है, उसके मुताबिक एल मुरुगन अब तमिलनाडु में भाजपा के संगठन को मजबूत करने लिए अधिक समय देना चाहते हैं.

बीजेपी में मजबूत रणनीति में काम रही है
अब मुरुगन के इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में कई अटकलें लगाई जा रही है. साथ ही माना जा रहा है कि बीजेपी 2029 आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गंभीरता तमिलनाडु में पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है. ऐसे में पार्टी मुरुगन को संगठनात्मक और राजनीतिक जिम्मेदारियों के साथ राज्य की राजनीति में मुख्य जिम्मेदारी देने की योजना में है. मुरुगन को तमिलनाडु में पार्टी का प्रमुख दलित चेहरा माना जाता है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
6

Comments (0)

Login to join the conversation