Rajasthan
28 Nov 2026, 07:55 PM
कोटा के नए अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप
ABP News
@abpnews

कोटा शहर के मेडिकल कॉलेज से संबद्ध नए अस्पताल में एक और गर्भवती महिला की मौत के बाद चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. पांच साल पहले शादी के बाद पहली बार मां बनने की उम्मीद संजोए 24 वर्षीय मीनाक्षी की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई. इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में देर रात तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा. परिजनों ने चिकित्सकों और अस्पताल स्टाफ पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की.

मृतका मीनाक्षी कोटा के नयागांव स्थित भील बस्ती की रहने वाली थी. उसकी शादी करीब पांच साल पहले गुड्डू से हुई थी. पति मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है. परिजनों के मुताबिक, शादी के लंबे इंतजार के बाद मीनाक्षी पहली बार गर्भवती हुई थी और करीब तीन महीने की प्रेग्नेंसी थी. परिवार में आने वाली खुशियों को लेकर सभी उत्साहित थे. लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

खून की कमी बताकर चढ़ाया गया था ब्लड

मृतका के पति गुड्डू ने बताया कि पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर 24 नवंबर को उसे मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जांच के दौरान डॉक्टरों ने शरीर में खून की कमी बताई और उसे दो यूनिट ब्लड चढ़ाया गया. इसके बावजूद उसकी पत्नी की हालत में सुधार नहीं हुआ. शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद पति ने अस्पताल प्रशासन को लिखित शिकायत सौंपकर जिम्मेदार डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज करने तथा उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. परिजनों ने परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने और मृतका के पति को संविदा पर नौकरी उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई. उनका कहना था कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे शव नहीं लेंगे.

अस्पताल प्रशासन ने बताई हाई रिस्क कंडीशन

दूसरी ओर अस्पताल अधीक्षक आशुतोष शर्मा ने जारी बयान में बताया कि मीनाक्षी पहले एक निजी अस्पताल में उपचार करवा रही थी. वह गंभीर खून की कमी और संक्रमण से पीड़ित थी. अस्पताल में भर्ती होने के समय ही गर्भस्थ शिशु की मृत्यु हो चुकी थी. चिकित्सकों ने परिजनों को मरीज की स्थिति और हाई रिस्क कंडीशन के बारे में जानकारी दे दी थी. मरीज को दो यूनिट ब्लड भी चढ़ाया गया था.

अधीक्षक के अनुसार शुक्रवार शाम मृत भ्रूण की डिलीवरी कराने के बाद महिला की हालत अचानक बिगड़ गई और वह कोलैप्स हो गई. चिकित्सकों ने उसे बचाने के लिए रिवाइव करने के तमाम प्रयास किए,लेकिन सफलता नहीं मिल सकी.

जालोर में खेलते-खेलते पानी की डिग्गी में डूबे 4 बच्चे, 3 की मौत; चौथे की तलाश जारी

देर रात तक अस्पताल के बाहर डटे रहे परिजन

मौत के बाद परिजन अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए. स्थिति को देखते हुए शुक्रवार रात तहसीलदार जीवनलाल शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और परिवार से बातचीत की. उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा और नियमानुसार हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

काफी देर तक चली बातचीत के बाद देर रात संविदा पर नौकरी और सरकारी स्तर पर आर्थिक सहायता के प्रयासों को लेकर सहमति बनी. इसके बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम कक्ष में शिफ्ट कराने के लिए राजी हुए. पांच साल बाद जिस घर में नन्हे मेहमान के आने की उम्मीद जगी थी. वहां अब मातम पसरा है. फिलहाल परिजनों के आरोप और अस्पताल प्रशासन के दावों के बीच इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय होना अहम होगा.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
11
Comments (0)