नेपाल से आईं लेखा रानी कैसे बन गईं सिंधिया घराने की महारानी
Madhya Pradesh 11 Oct 2026, 06:15 PM

नेपाल से आईं लेखा रानी कैसे बन गईं सिंधिया घराने की महारानी

News Patrika
@newspatrika
लेखा रानी (विजया राजे सिंधिया) उन दिनों लखनऊ कॉलेज में पढ़ रही थीं। कॉलेज में पहला टर्म भी पूरा नहीं हुआ था कि उनके पिता ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया था। इससे पहले एक लड़के ने खुद लेखा रानी को शादी का प्रस्ताव दिया था, जिस पर उन्होंने कोई प्रतिकृया नहीं दी थी। उस समय की परंपरा और पारिवारिक रीति-रिवाज को मानते हुए उनका मानना यही था कि शादी घरवाले ही तय करेंगे। अब पिता की ओर से जिस लड़के से शादी का प्रस्ताव आया था, उसका नाम था लेफ्टिनेंट चौहान। वह जागीरदार परिवार से था और ब्रिटिश राज में भारतीय सेना का अफसर था। उसकी तैनाती सागर (मध्य प्रदेश) में थी। सागर ही वह जगह थी, जहां लेखा रानी के दादा नेपाल से आकर बसे थे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation