Kerala Tour Package: हाउसबोट में रात और 5 खूबसूरत शहर! IRCTC लाया केरल घूमने का धांसू पैकेज
06 Oct 2026, 10:13 PM

Kerala Tour Package: हाउसबोट में रात और 5 खूबसूरत शहर! IRCTC लाया केरल घूमने का धांसू पैकेज

ABP News
@abpnews

IRCTC Kerala Tour Package From Bhopal: केरल का नाम आते ही आंखों के सामने हरियाली, नारियल के पेड़ों से घिरे समुद्र तट, शांत गांव और खूबसूरत बैकवाटर्स की तस्वीर उभरने लगती है. अगर आप केरल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC का यह 7 रात और 8 दिन का पैकेज कोच्चि, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम और त्रिवेंद्रम को कवर करता है. इस ट्रिप में होटल स्टे के साथ हाउसबोट पर रुकने का भी अनुभव मिलेगा.

इस पैकेज की यात्रा 25 नवंबर 2026 से 2 दिसंबर 2026 तक रखी गई है. यात्रा की शुरुआत भोपाल से फ्लाइट के जरिए कोच्चि पहुंचने से होगी और वापसी त्रिवेंद्रम से भोपाल के लिए फ्लाइट से होगी. डीलक्स कैटेगरी के इस पैकेज की शुरुआत प्रति व्यक्ति 64,300 रुपये से होती है, जबकि ट्विन या डबल शेयरिंग के लिए किराया 66,300 रुपये प्रति व्यक्ति है.

8 दिन में घूमे जाएंगे केरल के ये शहर

इस पैकेज में कोच्चि, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम और त्रिवेंद्रम शामिल हैं. यात्रा के दौरान रोड ट्रांसपोर्ट और होटल स्टे की सुविधा दी जाएगी. भोजन में होटल पर नाश्ता और डिनर शामिल है, जबकि हाउसबोट स्टे के दौरान ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर दिया जाएगा.

पहला दिन: भोपाल से कोच्चि

यात्रा की शुरुआत भोपाल एयरपोर्ट से सुबह की इंडिगो फ्लाइट से होगी. कोच्चि करीब 2:15 बजे पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से होटल के लिए ट्रांसफर किया जाएगा. शाम को मरीन ड्राइव कोच्चि घूमने का मौका मिलेगा. इसके बाद होटल में डिनर और रात का ठहराव होगा.

दूसरा दिन: कोच्चि से मुन्नार

नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट कर मुन्नार के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे. रास्ते में चेय्यापारा वॉटरफॉल देखने का मौका मिलेगा. मुन्नार पहुंचकर होटल में चेक-इन किया जाएगा. शाम को टी म्यूजियम विजिट किया जाएगा. इसके बाद पुनर्जनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने का विकल्प रहेगा, जिसकी टिकट और एंट्री का खर्च अलग से देना होगा.

तीसरा दिन: मुन्नार की सैर

नाश्ते के बाद मुन्नार में एराविकुलम नेशनल पार्क, मट्टुपेट्टी डैम, इको पॉइंट और कुंडला लेक घूमने का कार्यक्रम है. इसके बाद बाकी समय अपने हिसाब से बिताया जा सकता है. रात मुन्नार के होटल में ठहराव होगा.

चौथा दिन: मुन्नार से थेक्कडी

नाश्ते के बाद मुन्नार से चेक-आउट कर थेक्कडी के लिए रवाना होंगे. होटल में चेक-इन के बाद दोपहर में पेरियार वाइल्डलाइफ सेंचुरी में बोटिंग का विकल्प मिलेगा. बोटिंग का खर्च पैकेज में शामिल नहीं है. बोटिंग करने वाले यात्रियों को पहले से इसकी पुष्टि करनी होगी, ताकि टिकट की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके.

पांचवां दिन: थेक्कडी से कुमारकोम और हाउसबोट स्टे

नाश्ते के बाद कुमारकोम के लिए रवाना होंगे. यहां हाउसबोट में ट्रांसफर किया जाएगा. हाउसबोट पर लंच के साथ बैकवाटर्स में क्रूज का आनंद लिया जा सकेगा. क्रूज दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक और फिर दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा. इसके बाद हाउसबोट को निर्धारित जगह पर रोक दिया जाएगा. रात हाउसबोट पर ही ठहराव होगा.

छठा दिन: कुमारकोम से त्रिवेंद्रम

नाश्ते के बाद हाउसबोट से उतरकर त्रिवेंद्रम के लिए रवाना होंगे. रास्ते में जटायु अर्थ्स सेंटर, कोवलम बीच और अजीमाला शिव मंदिर देखने का कार्यक्रम है. इसके बाद त्रिवेंद्रम के होटल में चेक-इन कर डिनर और रात का ठहराव होगा.

सातवां दिन: पद्मनाभस्वामी मंदिर और जू

सुबह करीब 5 बजे श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के दर्शन के लिए जाना होगा. यहां ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य है. पुरुषों के लिए धोती या पायजामा के साथ ऊपरी वस्त्र और महिलाओं के लिए साड़ी-ब्लाउज या चूड़ीदार के साथ ऊपरी वस्त्र का नियम दिया गया है. होटल लौटकर नाश्ते के बाद तिरुवनंतपुरम जू का दौरा किया जाएगा. इसके बाद होटल में वापसी, डिनर और रात का ठहराव होगा.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के पास मौजूद है ऐसी जगह, पहाड़-झील और जंगल यहां तीनों मिलेंगे

आठवां दिन: त्रिवेंद्रम से भोपाल वापसी

सुबह नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट कर त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. यहां से वापसी की फ्लाइट लेकर भोपाल पहुंचेंगे.

पैकेज में क्या-क्या शामिल है?

पैकेज में भोपाल-कोच्चि और त्रिवेंद्रम-भोपाल की रिटर्न इकोनॉमी एयरफेयर, डीलक्स होटल में 7 रात का स्टे, कुमारकोम या अलेप्पी में 1 रात हाउसबोट स्टे, तय भोजन, स्थानीय ट्रांसफर, साइटसीइंग, ट्रैवल इंश्योरेंस, पार्किंग चार्ज, ड्राइवर बाटा, टोल टैक्स और GST शामिल हैं. वहीं एंट्रेंस टिकट, बोटिंग, फॉरेस्ट एंट्री फीस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, निजी खर्च, अतिरिक्त साइटसीइंग और तय कार्यक्रम से बाहर वाहन के इस्तेमाल का खर्च पैकेज में शामिल नहीं है.

इसे भी पढ़ें: कम बजट में घूमना है? भारत की इन जगहों पर होटल और खाना दोनों सस्ते

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation