02 Oct 2026, 11:52 AM
के के मेनन: थिएटर-टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में छोड़ी छाप, कभी करते थे विज्ञापन कंपनी में नौकरी
ABP News
@abpnews

केके मेनन बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल हैं जिन्होंने फिल्मी दुनिया में आने से पहले थिएटर जॉइन किया था और यहां अपनी एक्टिंग को निखारा. बाद में वो टीवी इंडस्ट्री में भी छाए और फिर ओटीटी पर भी अपना जलवा बिखेरा. थिएटर-टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में खुद को साबित करने वाले के के मेनन आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मशहूर अभिनता ने आज अपनी लाइफ के 6 दशक पूरे कर लिए हैं.

के के मेनन ने फिल्मी दुनिया में आने से पहले एक विज्ञापन कंपनी में काम किया था. साल 1995 में उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी और इसी साल उनका छोटे पर्दे पर भी डेब्यू हो गया था. आइए आज अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर नजर डालते हैं उनके अब तक के एक्टिंग करियर पर.

केरल में जन्म, पुणे में परवरिश

के के मेनन का पूरा नाम कृष्णा कुमार मेनन है. अभिनेता का जन्म केरल के तिरुवनंतपुरम में 2 अक्टूबर 1966 को हुआ था. हालांकि अभिनेता की परवरिश महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुई थी और यहीं से उन्होंने स्कूल की पढ़ाई भी की. फिर एमबीए किया और मुंबई से फिजिक्स में बैचलर डिग्री ली थी.

ये भी पढ़ें: 7 साल की उम्र में छोड़ा घर, AAFF में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने वाले पहले इंडियन एक्टर थे शिवाजी गणेशन

विज्ञापन कंपनी में नौकरी, थिएटर से एक्टिंग का आगाज

कॉलेज की पढ़ाई करने के बाद केके मेनन ने एक विज्ञापन कंपनी में नौकरी की थी. वहीं उनके एक्टिंग करियर का आगाज थिएटर से हुआ था. थिएटर में पहली बार उन्हें जाने-माने बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करने का मौका मिला था. उन्होंने नसीरुद्दीन के नाटक 'महात्मा वर्सेज गांधी' में काम किया था. इसके बाद वो सालों तक थिएटर से जुड़कर काम करते रहे.

'डर' सीरियल से किया टीवी डेब्यू

थिएटर में अच्छा खासा एक्सपीरियंस रखने के बाद केके को टीवी में काम करने का मौका मिला था. उनकी छोटे पर्दे पर शुरुआत सीरियल 'डर' से हुई थी. साल 1995 का ये शो स्टार प्लस पर आता था. इसमें उन्होंने इंस्पेक्टर अविनाश का किरदार निभाया था.

केके मेनन ने आगे जाकर प्रधानमंत्री नाम के शो में काम किया था जिसमें वो एक यंग पीएम के रोल में नजर आए थे. इसके अलावा एक्टर को छोटे पर्दे पर 'प्रधानमंत्री टाइम बम', 'स्टार बेस्ट सेलर', 'सैटरडे सस्पेंस' जैसे शोज में भी देखा गया. केके ने अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी शॉर्ट फिल्म 'लास्ट ट्रेन टू महाकाली' (1999) में भी काम किया था. इसमें उनके साथ उनकी पत्नी और एक्ट्रेस निवेदिता भट्टाचार्य भी नजर आई थीं

इन फिल्मों से बॉलीवुड में बनाई पहचान

केके ने फिल्मी दुनिया में अपना आगाज फिल्म 'नसीम' से किया था जो 1995 में रिलीज हुई थी. हालांकि एक्टर को पहचान मनोज बाजपेयी की फिल्म सत्या (1998) में निभाए गए एक छोटे से किरदार से मिली थी. इसके बाद वो 1998 की ही एक अन्य फिल्म 'बॉम्बे बॉयज' से भी सुर्खयों में रहे. इस फिल्म का डायरेक्शन कैजाद गुस्ताद ने किया था.

आगे जाकर केके मेनन ने कई फिल्मों में काम किया और 'लाइफ इन ए मेट्रो', 'बेबी', 'गाजी अटैक', 'सरकार', 'ब्लैक फ्राइडे', 'गुलाल' और 'हैदर' सहित कई शानदार फिल्मों से खुद को एक बेहतरीन एक्टर के रूप में साबित किया. एक्टर अब भी एक्टिंग फील्ड में काफी काम कर रहे हैं और हर तरफ नाम कमा रहे हैं.

ओटीटी पर भी बिखेरा जलवा

केके ओटीटी पर भी अपने बेहतरीन अभिनय की छाप छोड़ चुके हैं. हॉटस्टार की 'स्पेशल ऑप्स' नाम की वेब सीरीज में उन्होंने हिम्मत सिंह नाम के किरदार से दर्शकों का दिल जीता. इसके अलावा प्राइम वीडियो के कॉमेडी शो 'आदर्श बाल विद्यालय' में हेडमास्टर की भूमिका में भी उन्हें काफी पसंद किया.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्टर से 1 साल में ही टूटी शादी, फिर दूसरी बार बसाया घर, अब कहां हैं श्रद्धा निगम?

2002 में की थी निवेदिता भट्टाचार्य से शादी

केके मेनन ने अपने लिए हमसफर भी सिनेमा फील्ड से ही चुना था. अभिनेता की शादी साल 2002 में एक्ट्रेस निवेदिता भट्टाचार्य से हुई थी. बता दें कि केके और निवेदिता की मुलाकात थिएटर के दिनों के दौरान हुई थी. दोनों ने एक दूसरे को आगे जाकर डेट किया और फिर हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया.

केके से उम्र में चार साल छोटी निवेदिता ने 'गुनाहों का देवता', 'कोई लौट के आया है', 'क्या बात है', कहानी घर घर की', 'सात फेरे: सलोनी का सफर' और 'बालिका वधू' जैसे शोज के अलावा 'द वैक्सीन वॉर', 'फोबिया', 'क्या कहना' और 'अय्यारी' जैसी फिल्मों में भी काम किया.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
5
Comments (0)