Bhopal, Madhya Pradesh
25 Sep 2026, 01:30 PM
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भोपाल में, लालघाटी में रोपा पौधा
Patrika
@patrika
मध्यप्रदेश में 21 साल बाद फिर सार्वजनिक बसें लोगों को शहरों से लेकर गांवों तक पहुंचाएगी। 2005 में तत्कालीन सीएम बाबूलाल गौड़ के कार्यकाल में बंद सड़क परिवहन निगम (सपनि) के बाद अब लोगों को ‘अपनी बस’ मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुगम यात्री परिवहन सेवा की शुरुआत करेंगे। वे भोपाल में भेल दशहरा मैदान से 7 शहरों की 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भोपाल आ चुके हैं। उन्होंने लालघाटी में स्वर्गीय दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और एक पौधा भी रोपा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5
Comments (0)