2021 से कर रहे हैं डेट, अब दुबई में चल रही है बड़ी तैयारी, क्या जल्द दूल्हा-दुल्हन बनेंगे करण और तेजस्वी?
15 Nov 2026, 04:26 PM

2021 से कर रहे हैं डेट, अब दुबई में चल रही है बड़ी तैयारी, क्या जल्द दूल्हा-दुल्हन बनेंगे करण और तेजस्वी?

News Patrika
@newspatrika
TejRan Wedding: टीवी की दुनिया के सबसे पसंदीदा कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश, जिन्हें फैंस प्यार से ‘तेज-रान’ (TejRan) कहते हैं, जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। साल 2021 में ‘बिग बॉस 15’ के घर से शुरू हुई इनकी प्रेम कहानी अब एक नए मुकाम पर पहुंचती नजर आ रही है। खबरों के मुताबिक, ये कपल नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ के दूसरे सीजन में सात फेरे लेने की योजना बना रहा है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation