26 Sep 2026, 04:45 PM
कोलकाता के कॉलेज में ‘जय श्री राम’ पर विवाद, VHP बोली- विरोध करने वाले अपने पूर्वजों का कर रहे अपमान
Patrika
@patrika
Vinod Bansal VHP: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्कॉटिश चर्च कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने कार्यक्रम के दौरान इस नारे का विरोध किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए हुए VHP के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि जो लोग ‘जय श्री राम’ के नारे से चिढ़ते हैं, वे असल में अपने ही पूर्वजों का घोर अपमान कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि राज्य सरकार पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करे और नारे का विरोध करने वालों को बेनकाब करे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)