26 Sep 2026, 04:45 PM
Josh Inglis: ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, जोश इंगलिस साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर
Patrika
@patrika
Josh Inglis finger fractured: ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। साउथ अफ्रीका ने मेहमान टीम को पहले मैच में हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब 27 सितंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, इस अहम मुकाबले से पहले ही ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंगलिस उंगली में फ्रैक्चर के कारण स्वदेश लौट गए हैं। जोश इंगलिस के चोटिल होने से साउथ अफ्रीका दौरे पर मेहमान टीम की सीरीज में बराबरी करने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)