जोधपुरः बेटी से छेड़खानी करने वाले मनचले से भिड़ी मां, पकड़कर ले गई थाने
Rajasthan 10 Nov 2026, 06:25 PM

जोधपुरः बेटी से छेड़खानी करने वाले मनचले से भिड़ी मां, पकड़कर ले गई थाने

ABP News
@abpnews

जोधपुर में दीपावली का त्योहार था, शहर रोशनी से जगमगा रहा था. लोग परिवार के साथ दीपावली की खुशियां और सजावट देखने निकले थे, लेकिन जालोरी गेट चौराहे पर एक परिवार के लिए यह खुशी का पल अचानक गुस्से और आक्रोश में बदल गया. आरोप है कि सेल्फी खींच रही एक युवती के साथ युवक ने छेड़छाड़ की और उस पर पटाखे फेंके. इसके बाद जो हुआ, उसने मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया.

बेटी के साथ हुई इस हरकत को देखकर मां चुप नहीं रही. महिला ने मौके पर ही हिम्मत दिखाते हुए कथित मनचले को पकड़ लिया. इतना ही नहीं, महिला खुद उसे पकड़कर मुख्य चौराहे से पुलिस थाने तक ले गई और पुलिस के हवाले कर दिया. मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी.

जयपुर में रामसेतु की भव्य झांकी, राम नाम के जयकारों से गूंजा शहर

'त्योहार मनाओ, आवारागर्दी मत करो'

घटना के बाद युवती की मां का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में महिला का गुस्सा साफ नजर आ रहा है. वह जोधपुर के युवाओं को दो टूक चेतावनी देते हुए कह रही हैं कि त्योहार मनाओ, लेकिन आवारागर्दी मत करो. महिला ने शहर में बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि अपने जोधपुर में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं.

मां के साहस की हो रही चर्चा

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा युवती की मां की हिम्मत की हो रही है. जहां अक्सर ऐसी घटनाओं में लोग तमाशबीन बने रहते हैं, वहीं इस मां ने अपनी बेटी के साथ हुई कथित अभद्रता के खिलाफ आवाज उठाई और आरोपी को पुलिस तक पहुंचाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. दीपावली की खुशियों के बीच सामने आई इस घटना ने एक बार फिर शहर में महिलाओं की सुरक्षा और मनचलों की हरकतों पर सवाल खड़े कर दिए हैं

जयपुर: 18 साल की युवती से निकाह, कोर्ट में मौलाना की पिटाई, 'ब्रेनवॉश' का आरोप

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation