17 Oct 2026, 07:06 PM
Rajasthan : EWS आरक्षण पर गजेन्द्र सिंह शेखावत का बड़ा बयान, कहा- पात्रता नियमों में बदलाव पर जल्द निकलेगा रास्ता
News Patrika
@newspatrika
Rajasthan : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के आरक्षण के पात्रता नियमों में बदलाव के सकारात्मक संकेत देते हुए कहा है कि इसका जल्द कोई रास्ता निकलेगा। मंत्री शेखावत ने शनिवार को जोधपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत यह संकेत दिए। उन्होंने कहा कि ईडब्ल्यूएस (EWS) आरक्षण के नियमों में बदलाव को लेकर केंद्र सरकार के स्तर पर विचार-विमर्श चल रहा है। हाल में इस विषय पर बैठक भी हुई है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इसका कोई रास्ता निकलेगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)