JNU की 11 छात्राओं के आरोपों पर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी से पूछा सवाल
12 Oct 2026, 02:01 PM

JNU की 11 छात्राओं के आरोपों पर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी से पूछा सवाल

News Patrika
@newspatrika
JNU Controversy: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के प्रोफेसर और मणिपुर से कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगने के बाद विवाद गहरा गया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा ने सोमवार को नई दिल्ली में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर अकोइजम पर आरोप लगाने वाली छात्राओं के लिए इंसाफ की मांग की। कार्यकर्ताओं ने ‘JNU की 11 बेटियां, न्याय की हकदार बेटियां’ जैसे नारे लगाए और कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से सांसद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation