J&K private Universities: जम्मू-कश्मीर में प्राइवेट यूनिवर्सिटी के नियम बदले, 25% सीटें होंगी आरक्षित
10 Nov 2026, 04:26 PM

J&K private Universities: जम्मू-कश्मीर में प्राइवेट यूनिवर्सिटी के नियम बदले, 25% सीटें होंगी आरक्षित

ABP News
@abpnews

J&K private Universities: जम्मू कश्मीर सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश में प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना और उनके संचालन को सुगम बनाने के लिए जम्मू और कश्मीर प्राइवेट यूनिवर्सिटी रूल्स 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है. सरकार की ओर से उठाए गए ऐतिहासिक कदम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय छात्रों और युवाओं के अधिकारों को सुरक्षित रखते हुए क्षेत्र में उच्च शिक्षा के स्तर को विश्व स्तरीय बनाना है. जम्मू कश्मीर में खुलने वाली किसी भी प्राइवेट यूनिवर्सिटी में स्थानीय निवासियों के दाखिले से लेकर नौकरियां तक में 25 प्रतिशत आरक्षण अनिवार्य कर दिया गया है.  मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस नीति को जम्मू-कश्मीर के शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ा मिल का पत्थर करार दिया है.

स्थानीय निवासियों को क्या-क्या मिलेंगे फायदे?

नियमों के तहत केंद्र शासित प्रदेश के छात्रों और युवाओं के लिए दो बड़े प्रावधान किए गए हैं. दरअसल निजी विश्वविद्यालय को अपनी कुल प्रवेश सीटों में कम से कम 25% सीटें जम्मू कश्मीर के निवासियों के लिए आरक्षित रखनी होगी. वहीं यह 25 प्रतिशत आरक्षण केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यूनिवर्सिटी में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर होने वाली सभी भर्तियों में भी स्थानीय उम्मीदवारों के लिए लागू होगा. इसके अलावा प्राइवेट यूनिवर्सिटी को अपनी कुल छात्र संख्या के कम से कम 10 प्रतिशत मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करनी होगी.

ये भी पढ़ें-NTA Observer Recruitment 2026: NTA ने ऑब्जर्वर पैनल के लिए मांगे आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

30 दिनों के भीतर मिलेगी शुरुआती मंजूरी

निवेशकों और प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओं को आकर्षित करने के लिए सरकार ने सिंगल विंडो और पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई है. नए नियमों के तहत प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलने के लिए मिलने वाले आवेदनों की प्राथमिक जांच 30 दिनों के अंदर पूरी कर ली जाएगी. इससे दिल्ली, पंजाब या बेंगलुरु जैसे राज्यों में जाने वाले स्थानीय छात्रों को अब अपने ही राज्य में एसटीईएम, मेडिसिन, लॉ, बिजनेस स्टडी और लिबरल आर्ट्स जैसे विषयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी.

कड़े नियम और नियमन अथॉरिटी का गठन

प्राइवेट संस्थानों में मनमानी और धांधली को रोकने के लिए जम्मू कश्मीर प्राइवेट यूनिवर्सिटी रेगुलेटरी अथॉरिटी की स्थापना की जाएगी. जो फीस संरचना, एडमिशन और शैक्षणिक मानकों पर नजर रखेगी. वहीं किसी भी प्रकार की कैपिटेशन फीस वसूलने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी. गलत तरीके से एडमिशन लेने, निर्धारित नियमों से ज्यादा फीस वसूलने अमान्य डिग्री बांटने, शिक्षक छात्र अनुपात न पूरा करने या बुनियादी ढांचे में कमी पाई जाने पर यूनिवर्सिटी के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा सभी प्राइवेट यूनिवर्सिटी को स्थापना के 5 वर्षों के अंदर मान्‍यता प्राप्‍त करना अनिवार्य होगा.

ये भी पढ़ें-AAI SSCO Consultant 2026: सेना से रिटायर अफसरों के लिए AAI में निकली भर्ती, 39 पदों पर मांगे आवेदन

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation