शराब फैक्ट्रियों-वेयरहाउस मालिकों को छोड़ा, जीतू पटवारी बोले: केवल ड्राइवर, क्लीनर पर केस कर रही सरकार
Madhya Pradesh 10 Nov 2026, 02:20 PM

शराब फैक्ट्रियों-वेयरहाउस मालिकों को छोड़ा, जीतू पटवारी बोले: केवल ड्राइवर, क्लीनर पर केस कर रही सरकार

News Patrika
@newspatrika
Jitu Patwari : मध्यप्रदेश में शराब के अवैध कारोबार का मुद्दा ठंडा नहीं हो रहा। शराब तस्करी रोकने गए खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की एक नवंबर को ट्रक से कुचलकर हत्या के मामले में आरोपी मोहिन जायसवाल की अहमदाबाद के अस्पताल में ब्रेन स्ट्रोक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह दो दिन से अस्पताल में भर्ती था। इससे अब गुजरात सिंडिकेट की कडिय़ों को जोडऩे में पुलिस के सामने चुनौती खड़ी हो सकती है। इधर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने शराब तस्करी के मामले में फैक्ट्रियों, वेयरहाउस मालिकों को जांच के दायरे से छोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल ड्राइवर, क्लीनर पर ही कार्रवाई कर रही है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
10

Comments (0)

Login to join the conversation