Bhopal, Madhya Pradesh
09 Oct 2026, 11:45 AM
भोपाल के सबसे बड़े स्टेडियम में चल रहा दूसरा “खेल”, जीतू पटवारी ने उठाए सवाल
News Patrika
@newspatrika
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का एक बड़ा इलाका तात्या टोपे नगर के नाम से जाना जाता है। आम बोलचाल में इसे टीटी नगर कहा जाता है। यहां एक विशाल स्टेडियम भी है। तात्या टोपे नगर यानि टीटी नगर स्टेडियम में अनेक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, यहां कई खिलाड़ी प्रेक्टिस भी करते हैं। हालांकि अभी स्टेडियम में खेलों की प्रेक्टिस नहीं हो पा रही है। यहां सरकारी उत्सव की तैयारियां चल रहीं हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने टीटी नगर स्टेडियम में खेल प्रेक्टिस नहीं होने और सरकारी उत्सव के आयोजन पर सवाल उठाए हैं। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टेडियम का वीडियो भी जारी किया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5
Comments (0)