All, India
09 Oct 2026, 05:59 PM
झालावाड़: डग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के साथ पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jhalawar hulchal
@jhalawar_hulchal
झालावाड़। झालावाड़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ डग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 6.55 ग्राम स्मैक, 124 ग्राम गांजा, 1.50 लाख रुपए नकद और एक कार जब्त की है। मामले में एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया गया है। महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों से जुड़े चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है। #
4
Comments (0)