जंतर-मंतर हिंसा: 'सिर फोड़ने' के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
07 Sep 2026, 06:01 PM

जंतर-मंतर हिंसा: 'सिर फोड़ने' के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Amar Ujala
@amarujala
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए हंगामे के मामले में हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमवार को दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। भारद्वाज पर सीजेपी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा कार्यकर्ता के पिता पर कथित रूप से हमला करने और हिंसा भड़काने का आरोप है।

पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में भारद्वाज को कथित तौर पर 'सिर फोड़ने' की धमकी देते हुए सुना गया था, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया। फिलहाल, अदालत के आदेश के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
Source Credit: amarujala.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation