जसप्रीत बुमराह से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक…एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया का कॉम्बिनेशन क्यों है खास?
26 Sep 2026, 08:25 AM

जसप्रीत बुमराह से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक…एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया का कॉम्बिनेशन क्यों है खास?

Patrika
@patrika
Team India Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का कॉम्बिनेशन अनुभव, आक्रामक बल्लेबाजी और ऑलराउंड क्षमता का दिलचस्प मिश्रण है।  एक तरफ 32 साल के जसप्रीत बुमराह का अंतरराष्ट्रीय अनुभव, तो दूसरी तरफ महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बेखौफ अंदाज। इनके बीच अभिषेक शर्मा की पावर हिटिंग, संजू सैमसन और ईशान किशन की बल्लेबाजी, तिलक वर्मा की क्लास और अक्षर पटेल-वॉशिंगटन सुंदर जैसे ऑलराउंडरों का संतुलन। एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की टीम में अनुभव और युवा ऊर्जा के साथ-साथ बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कई विकल्प मौजूद हैं। यही वजह है कि इस टीम का कॉम्बिनेशन बेहद दिलचस्प नजर आ रहा है। पावरप्ले में तेजी से रन बनाने वाले बल्लेबाजों से लेकर डेथ ओवर के विशेषज्ञ गेंदबाजों तक, भारतीय टीम के पास टी20 क्रिकेट की लगभग हर जरूरत के लिए विकल्प मौजूद हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6

Comments (0)

Login to join the conversation