04 Oct 2026, 08:11 PM
बदलती दुनिया में उभरती और मध्यम शक्तियां साथ आएं, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया सहयोग का रोडमैप
Patrika
@patrika
S Jaishankar Munich Leaders Meeting 2026: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि आज की बदलती वैश्विक परिस्थितियों में उभरती और मध्यम शक्तियों के बीच सहयोग के लिए एक बड़ा एजेंडा मौजूद है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, व्यापार, निवेश, सप्लाई चेन, स्वास्थ्य, प्रतिभा और कौशल की आवाजाही, कनेक्टिविटी, जलवायु कार्रवाई और रक्षा जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने की जरूरत बताई। जयशंकर ने रविवार को म्यूनिख में आयोजित Munich Leaders Meeting 2026 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उभरती और मध्यम शक्तियों के बीच सहयोग का रोडमैप सामने रखा। उन्होंने कहा कि दुनिया की वैश्विक व्यवस्था, उसका एजेंडा और शक्ति का संतुलन तेजी से बदल रहा है। ऐसे में इन देशों के लिए एक-दूसरे के साथ सहयोग बढ़ाने की पर्याप्त गुंजाइश है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)