Rajasthan
25 Nov 2026, 06:55 PM
जैसलमेर: 21 साल की संतोष कुमारी बनीं जिला प्रमुख, निर्विरोध मिली जीत
ABP News
@abpnews

राजस्थान के जैसलमेर जिले में आज (25 नवंबर) हुए जिला प्रमुख के चुनाव में कई रिकॉर्ड देखने को मिले. एक तरफ संतोष कुमारी ने जहां राजस्थान में सबसे कम उम्र की जिला प्रमुख बनने का रिकार्ड बनाया तो वहीं दूसरी तरफ पहली बार अनुसूचित जनजाति से कोई जिला प्रमुख की सीट पर आसीन हुआ है. इस मौके पर अक्सर दो गुटों में बंटी नजर आने वाली कांग्रेस एकजुट नजर आई.

निर्विरोध निर्वाचित हुईं संतोष कुमारी को जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने जिला प्रमुख पद की शपथ दिलाई. बता दें कि जैसलमेर जिले में हुए जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 21 में से 20 सीटों पर चुनाव जीता था. वहीं, बीजेपी सिर्फ एक सीट पर अपना खाता खोल पाई थी.

करीब 21 साल की संतोष कुमारी ने रचा नया इतिहास!

कांग्रेस से चार सदस्य एसटी कोटे से जीतकर आए थे और सस्पेंस बरकरार था कि जिला प्रमुख कौन बनेगा. आज सुबह सिर्फ एक फॉर्म जमा होने से स्थिति स्पष्ट हो गई कि संतोष कुमारी ही जिले की प्रथम नागरिक बनेगी. राजनीति में नया इतिहास रचते हुए 21 साल 36 दिन की संतोष कुमारी राजस्थान की सबसे कम उम्र की निर्विरोध जिला प्रमुख बन गई हैं.

संतोष कुमारी पर भरोसा जताकर कांग्रेस ने दिया बड़ा संदेश!

पोकरण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 21 से कांग्रेस के टिकट पर 6208 मतों से जीत दर्ज करने वाली बीए पास संतोष कुमारी के पिता ग्राम विकास अधिकारी हैं. सरहदी जिले जैसलमेर की राजनीति में 68 साल बाद इतिहास रचा गया है. अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए जिला प्रमुख की सीट आने के बाद कांग्रेस ने संतोष कुमारी पर भरोसा जताया है. स्पष्ट बहुमत के साथ कांग्रेस का यह फैसला जिले की राजनीति में बड़ा संदेश दे रहा है.

पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव ने क्या कहा?

कांग्रेस के इस फैसले के पीछे पार्टी का मजबूत प्रदर्शन भी अहम है. मीडिया से बातचीत में पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव ने कहा, ''कांग्रेस ने इस बार BJP के गढ़ में भी शानदार प्रदर्शन किया है. ST वर्ग के चार प्रत्याशी जीतकर आए हैं और सभी ने मिलकर संतोष कुमारी को जिला प्रमुख बनाने का निर्णय लिया है. धनदेव ने इसे कांग्रेस की एकजुटता और जनता के भरोसे की जीत बताया.

वहीं, 68 साल बाद ST वर्ग को जिला प्रमुख पद मिलने की संभावना ने इस चुनाव को और भी खास बना दिया है. संतोष कुमारी को शपथ दिलाने के लिए कांग्रेस चुनाव प्रभारी प्रहलाद गुंजल, पूर्व कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद, पूर्व विधायक रूपाराम धनदे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर और पूर्व UIT अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर सहित कई कांग्रेसी नेता जिला परिषद पहुंचे.

'अगर CM इस्तीफा नहीं देंगे तो BJP...', किरोड़ी मीणा के बयान पर बोली कांग्रेस

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
21
Comments (0)