जयपुर: पुलिस कांस्टेबल पर लगा छेड़छाड़ का आरोप, पीड़ित युवती का वीडियो वायरल
Rajasthan 25 Nov 2026, 06:55 PM

जयपुर: पुलिस कांस्टेबल पर लगा छेड़छाड़ का आरोप, पीड़ित युवती का वीडियो वायरल

ABP News
@abpnews

राजधानी जयपुर से वर्दी को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. एक युवती ने पुलिस कॉन्स्टेबल पर पीछा करने, अश्लील इशारे करने और फोन नंबर मांगने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि अगर तुम लड़की हो और जयपुर आने या शिफ्ट होने का सोच रही हो, तो मर के भी कभी मत आना.

ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपों की जांच कर रही है.

'पहले CM बनाते हैं, फिर हटाते हैं', किरोड़ीलाल के बयान पर डोटासरा का BJP पर हमला

वीडियो में युवती ने क्या बताया?

युवती के अनुसार, वह 20 साल से जयपुर में रह रही है, लेकिन रविवार को उसके साथ जो हुआ, वह बता भी नहीं सकती. वो ऑटो से मानसरोवर स्थित पैसिफिक मॉल जा रही थी. तभी पुलिस की कार उसका पीछा करने लगी. कार में बैठा कॉन्स्टेबल उसे गंदे-गंदे इशारे कर रहा था और नंबर मांग रहा था. मॉल पर ऑटो रुकने पर उसने ऑटो ड्राइवर से भी उसका नंबर लेने को कहा.

युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी नाराजगी भी साझा की है और बताया है कि कैसे वो असुरक्षित महसूस कर रही है. युवती ने कहा, "मेरे पास रिकॉर्डिंग भी है, लेकिन दुख ये है कि ये रिकॉर्डिंग मेरी मदद नहीं कर सकती. मैं कहां शिकायत करूं? जो हमें प्रोटेक्ट करते हैं, वही दुश्मन निकलें तो क्या करें?"

मामले की जांच शुरू

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है. डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने कहा, पैसिफिक मॉल, गोपालपुरा बाइपास, रिद्धि-सिद्धि चौराहे से शिप्रा पथ तक के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं. ऑटो ड्राइवर और युवती के बयान लिए गए हैं. अभय कमांड सेंटर के फुटेज और युवती की रिकॉर्डिंग से आरोपी कॉन्स्टेबल की पहचान की जा रही है. दोषी पाया गया तो न्यायोचित कार्रवाई होगी.

जोधपुर में इंटरनेशनल साइबर ठगी का खुलासा, हर महीने डेढ़ करोड़ की ठगी, 32 गिरफ्तार

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
21

Comments (0)

Login to join the conversation