जयपुर: बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर को घेरा, फिर कुल्हाड़ी से की हत्या, LIVE VIDEO आया
Rajasthan 12 Nov 2026, 01:41 PM

जयपुर: बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर को घेरा, फिर कुल्हाड़ी से की हत्या, LIVE VIDEO आया

ABP News
@abpnews

पिंक सिटी जयपुर में आज रात हुई गैंगवॉर की सनसनीखेज वारदात में एक हिस्ट्रीशीटर को भीड़ भरे इलाके में मौत के घाट उतार दिया गया. हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया को लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतारा गया. हमलावरों ने कैंपर गाड़ी से पहले हिस्ट्रीशीटर फॉर्च्यूनर कार को टक्कर मारी. इसके बाद कार को घेर लिया. हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया उतरकर भागने की कोशिश करने लगा तो हमलावरों ने पीछा कर पकड़ लिया और ताबड़तोड़ हमले किए.

सरेआम हुई इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो न सिर्फ दिल दहला देने वाला है बल्कि राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान भी खड़े कर रहा है. यह सनसनीखेज घटना  करधनी थाना क्षेत्र के जगदंबा नगर इलाके में रात करीब साढ़े आठ बजे की है. वारदात के बाद आरोपी कैंपर वैन में बैठकर फरार हो गए.

बदमाशों ने उसे घेरा, फिर कुल्हाड़ी से किया हमला

जयपुर पुलिस के मुताबिक मृतक विजय बाजिया जोबनेर का रहने वाला था और जोबनेर थाने का हिस्ट्रीशीटर था. आज रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी फॉर्च्यूनर से जोबनेर से जयपुर आ रहा था. इसी दौरान जगदम्बा नगर में विरोधी गुट के बदमाशों ने उसे घेर लिया. बदमाश एक कैंपर गाड़ी में बैठकर आए थे. उन्होंने पहले फॉर्च्यूनर को कैंपर से टक्कर मारी. गाड़ी रुकने पर विजय उतरकर भागने लगा, तो बदमाशों ने उसे घेर लिया और लाठी डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हमले में विजय की मौके पर ही मौत हो गई.

माउंट आबू में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, पर्यटन सीजन ने पकड़ी रफ्तार, होटल किराए में इजाफा

पुलिस दूसरे गुट के हमलावरों की तलाश में की नाकाबंदी

मर्डर के दौरान वहां मौजूद लोगों ने बदमाशों का लाइव वीडियो बनाया. साथ ही करधनी थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया. पुलिस जांच में सामने आया है कि किसी केस को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था. रंजिश के चलते हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की घात लगाकर दूसरे पक्ष ने हत्या की है. पुलिस की ओर से मामले में दूसरे गुट के हमलावरों की तलाश की जा रही है.

पुलिस ने हत्यारों की तलाश के लिए पूरे जयपुर शहर में नाकाबंदी करवाई है. जिले के प्रमुख रास्तों पर चेकिंग की जा रही है. इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि लाइव वीडियो भी जांच में अहम साक्ष्य होगा. फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस सामने आए वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में लगी हुई है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
8

Comments (0)

Login to join the conversation