जयपुर: कैफे संचालक के सिर पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ वार, 5 दिन बाद भी आरोपी फरार
Rajasthan 09 Nov 2026, 02:55 PM

जयपुर: कैफे संचालक के सिर पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ वार, 5 दिन बाद भी आरोपी फरार

ABP News
@abpnews

पिंक सिटी जयपुर के वैशाली नगर में कैफे संचालक मयंक गोपालिया पर हुए जानलेवा हमले का CCTV फुटेज सामने आया है. फुटेज में हमलावरों की बेरहमी साफ नजर आ रही है. बदमाशों ने मयंक के सिर पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ वार किए.

सिर पर चोट लगते ही मयंक जमीन पर गिर पड़े, लेकिन हमलावरों ने उन्हें पीटना बंद नहीं किया. जमीन पर पड़े मयंक पर भी लगातार लोहे के पाइप से हमला किया गया. इस बेरहम पिटाई में मयंक गंभीर रूप से घायल हो गए. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह अभी भी फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं.

कैफे में महिला कर्मचारी के दोस्त से मिलने पर जताई थी आपत्ति

घटना 5 नवंबर की रात की है, जब मयंक अपने कैफे से पैदल घर लौट रहे थे. इसी दौरान JMJ ज्वेलर्स के पास हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया. इस मामले में कैफे में हुए विवाद के बाद शाहरुख और उसके साथियों पर हमला करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि मयंक के कैफे में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी से मिलने उसका एक दोस्त आता था. मयंक ने इस पर आपत्ति जताई थी. घटना वाले दिन भी ऐतराज जताने पर मयंक को धमकी दी गई थी. इसके बाद परिजनों ने CCTV फुटेज के आधार पर वैशाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई.

जोधपुर में युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने हाईवे जाम किया, 2 पक्षों में पथराव

हमले के पांच दिन बाद भी पुलिस ने आरोपी को नहीं किया गिरफ्तार

हैरानी की बात यह है कि जानलेवा हमले के पांच दिन बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. CCTV में कैद हमले की बेरहमी और पीड़ित की गंभीर हालत के बावजूद आरोपी फरार हैं. ऐसे में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अपराधियों के मन से कानून का डर क्यों खत्म होता जा रहा है? फिलहाल, इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation