जयपुर: BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य पर गंभीर धाराओं में FIR, जज के घर किया था हंगामा
Rajasthan 28 Nov 2026, 07:55 PM

जयपुर: BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य पर गंभीर धाराओं में FIR, जज के घर किया था हंगामा

ABP News
@abpnews

जयपुर की हवामहल विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक बाबा बालमुकुंद आचार्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं. एक सेशन जज के घर पर समर्थकों के साथ पहुंचकर हंगामा करने और उनके परिवार को इलाका छोड़ने का दबाव बनाने के आरोप में विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर हुई है. विधायक के साथ उनके कई समर्थकों को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है.

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, एफआईआर दर्ज होने के बाद विधायक ने भी शिकायतकर्ता जज पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मामले को लेकर राजस्थान की राजनीति में भी हलचल शुरू हो गई है.

डूंगरपुर में BAP पर भड़के विधायक गणेश घोघरा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर होगा एक्शन

क्या है पूरा मामला, कैसे शुरू हुआ विवाद?

यह पूरा मामला पिछले साल दिसंबर का है. जयपुर के गलता गेट थाना क्षेत्र की मीणा कॉलोनी में सेशन जज मोहम्मद आरिफ ने एक पुराना मकान खरीदा था. कुछ समय बाद जब उन्होंने मकान की मरम्मत और रिनोवेशन का काम शुरू कराया तो आसपास के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया.

आरोप है कि 10 दिसंबर को सुबह करीब 11:15 बजे बीजेपी विधायक बाबा बालमुकुंद आचार्य अपने कई समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए. यहां उन्होंने मकान में चल रहे मरम्मत के काम को रुकवा दिया और काफी देर तक हंगामा किया. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस दौरान विधायक और उनके समर्थकों ने सांप्रदायिक आधार पर भड़काऊ बातें कहीं और माहौल खराब करने की कोशिश की.

मुस्लिम जज के परिवार को इलाका छोड़ने की धमकी का आरोप

सेशन जज के परिवार की शिकायत के मुताबिक, विधायक ने मौके पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया और काट डालने जैसी धमकियां भी दीं. आरोप है कि इस पूरे हंगामे का मकसद मोहम्मद आरिफ और उनके परिवार को इलाके से जाने के लिए मजबूर करना था.

शिकायत में यह भी कहा गया है कि हिंदू बहुल इलाके में मुस्लिम परिवारों को मकान खरीदने से रोकने और उनमें डर का माहौल बनाने की कोशिश की गई. हालांकि, ये सभी आरोप हैं और मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी.

घटना के बाद सेशन जज के परिवार ने जयपुर पुलिस से शिकायत की थी. परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की. इसके बाद सेशन जज मोहम्मद आरिफ के चचेरे भाई मोहम्मद याकूब ने अदालत का दरवाजा खटखटाया.

कई महीनों तक चली सुनवाई के बाद जयपुर की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मामले में पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया. अदालत के निर्देश के बाद गलता गेट थाने में विधायक बाबा बालमुकुंद आचार्य और उनके कई समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया.

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 61(2), 196(1)(a), 197(1)(b), 299 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

FIR के बाद विधायक ने जज पर लगाए गंभीर आरोप

एफआईआर दर्ज होने के बाद बाबा बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि वह पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेंगे. उनका कहना है कि वह खुद सेशन जज के घर नहीं पहुंचे थे, बल्कि स्थानीय लोगों के फोन करने पर वहां गए थे.

विधायक ने मोहम्मद आरिफ पर आरोप लगाया कि वह अपने रसूख का इस्तेमाल करके हिंदुओं के मकान कम कीमत पर खरीद रहे हैं. इसके बाद दूसरे लोगों को भी वहां मकान खरीदने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि हिंदुओं को इलाके से बेदखल किया जा सके.

बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि वह हिंदुओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे. अगर भविष्य में भी इस तरह के मामले सामने आते हैं तो वह उनके खिलाफ आवाज उठाएंगे और जवाब देंगे.

जज ने जताई अनहोनी की आशंका, मकान सीज होने का दावा

इस मामले में एबीपी न्यूज के संवाददाता मोहम्मद मोईन ने फोन पर कथित पीड़ित सेशन जज मोहम्मद आरिफ से बातचीत की. जज ने बताया कि विधायक के दबाव के कारण नगर निगम ने उनके मकान को तभी से सीज कर रखा है. इस वजह से वह अपने मकान में मरम्मत का काम भी नहीं करा पा रहे हैं.

उन्होंने अपने घर में हुई चोरी की घटना को लेकर भी आशंका जताई. उनका कहना है कि यह चोरी किसी साजिश के तहत कराई गई हो सकती है. साथ ही उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्हें आशंका है कि उनके साथ कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है.

राजस्थान पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस का डंका, BJP 105 सीटों पर सिमटी

कांग्रेस ने की न्यायिक जांच की मांग

इस मामले में कांग्रेस ने भी बीजेपी विधायक पर निशाना साधा है. जयपुर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है.

उन्होंने सवाल उठाया कि जब पुलिस ने शुरुआत में शिकायत मिलने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की तो अब उसी पुलिस से निष्पक्ष जांच की उम्मीद कैसे की जा सकती है. कांग्रेस नेता ने हाईकोर्ट के किसी रिटायर्ड जज से इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
12

Comments (0)

Login to join the conversation