Rajasthan
09 Nov 2026, 02:55 PM
Rajasthan AQI: दिवाली पर पटाखों से बिगड़ी जयपुर की आबोहवा, 550 के पार पहुंचा AQI
ABP News
@abpnews

दीपावली पर बजने वाले पटाखों और आतिशबाजी की वजह से पिंक सिटी जयपुर की हवा में प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है. प्रदूषण इतना ज्यादा है कि सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है. रात को जब पटाखे फूट रहे थे और आतिशबाजी हो रही थी, उस वक्त जयपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 550 का आंकड़ा पार कर गया था.

जानकारी के मुताबिक, सुबह 9:00 बजे के करीब हवा में प्रदूषण की मात्रा 230 से 320 के बीच रिकॉर्ड की गई है. इससे लोगों को सांस लेने, आंखों में जलन होने और ईचिंग की प्रॉब्लम हो रही है. तमाम लोग मुंह पर मास्क लगाकर या चेहरे को ढक कर ही बाहर निकल रहे हैं. लोगों का कहना है कि सड़क पर निकलने में बेचैनी सी हो रही है. इन दिनों लोगों को बहुत ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है.

जोधपुर में युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने हाईवे जाम किया, 2 पक्षों में पथराव

प्रदूषण की वजह से घटी दृश्यता

शहर के ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर सैकड़ो की संख्या में कबूतर दाना चुगते हैं, लेकिन पटाखों की आवाज सुनकर यह बेजुबान परिंदे भी हवा में उड़ान भरने लगते हैं. धुंध यानी स्मॉग भी काफी ज्यादा है. शहर के बीचो-बीच थोड़ी दूर की बिल्डिंग या दूसरी चीज साफ नहीं दिख रही है. आने वाले एक-दो दिनों में हवा में प्रदूषण की मात्रा और बढ़ सकती है, ऐसे में लोगों को और सावधानी बरतने की जरूरत है.

अन्य शहरों में भी दूषित रही हवा

दिवाली पर बजने वाले पटाखों और आतिशबाजी ने सिर्फ जयपुर बल्कि देश के अन्य शहरों की हवा खराब हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, अजमेर का एक्यूआई 232, अलवर का एक्यूआई 304, भरतपुर का एक्यूआई 263, भिवाड़ी का एक्यूआई 305, बीकानेर का एक्यूआई 269, चित्तौड़गढ़ का एक्यूआई 237, कोटा का एक्यूआई 238 और उदयपुर का एक्यूआई 235 रहा है. प्रदूषण से बचाव के लिए लोग मास्क का सहारा भी लेने को मजबूर हो रहे हैं.

जयपुर: कैफे संचालक के सिर पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ वार, 5 दिन बाद भी आरोपी फरार

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4
Comments (0)