03 Nov 2026, 10:57 AM
रजनीकांत की 'जेलर 2' की तीसरे मंडे घटी कमाई, क्या छू पाएगी 500 करोड़ का आंकड़ा?
ABP News
@abpnews

रजनीकांत की 'जेलर 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. पहले दो हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने के बाद इस फिल्म ने तीसरे वीकेंड पर भी अच्छा परफॉर्म किया. चलिए यहां जानते हैं कि 'जेलर 2' ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

'जेलर 2' ने 19वें दिन कितनी की कमाई?
सिनेमाघरों में रिलीज के तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी, रजनीकांत स्टारर और नेल्सन दिलीपकुमार निर्देशित 'जेलर 2' अब भी सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में कामयाब हो रही है.  एक शानदार तीसरे वीकेंड के बाद भी फिल्म ने अपनी रफ्तार बनाए रखी है, हालांकि सोमवार के आंकड़ों में थोड़ी गिरावट देखी गई है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'जेलर 2'  ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंडे को 3.40 करोड़ की नेट कमाई की है.

इसमें इसने तमिल वर्ज़न में 3,092 शो से 19वें दिन 1.94 करोड़ की नेट कमाई की. वहीं हिंदी वर्जन से इसने 3,088 शो से 53 लाख जुटाए, जबकि तेलुगु वर्जन में 713 शो से 41 लाख की कमाई की.

इसी के साथ इसका भारत में 19 दिनों का नेट कलेक्शन अब  459.70 करोड़ रुपये हो गया है.

बता दें कि इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 334.35 करोड़ कमाए थे.

वहीं इसके दूसरे हफ्ते की कमाई 95.55 करोड़ रुपये रही थी.

'जेलर 2' क्या घरेलू बाजार में 500 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी?
रजनीकांत की 'जेलर 2' ने रिलीज के 19 दिनों में 459.70 करोड़ की कमाई कर डाली है. अब हर किसी की नजरे इस बात पर टिकी हैं कि क्या ये 500 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी या नहीं. दरअसल इस मील के पत्थर को पार करने के लिए 'जेलर 2' को अभी 41 करोड़ और कमाने होंगे लेकिन इस आंकड़े को छूना अब इसके लिए नामुमकिन लग रहा है. क्योंकि रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' के 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद 'जेलर 2' के शोज की संख्या काफी घटेगी और ऐसे में इसकी कमाई पर बड़ा असर पड़ेगा. वैसे भी अब ये बहुत कम कलेक्शन कर रही है.

'जेलर 2' ने वर्ल्डवाइड 19वें दिन कितनी की कमाई?
विदेशों में, फिल्म ने 19वें दिन 75 लाख की कमाई की, जिससे इसकी ओवरसीज की कुल ग्रॉस कमाई 274.25 करोड़ हो गई है. इसके साथ ही, फिल्म की दुनियाभर में कुल ग्रॉस कमाई 812.00 करोड़ तक पहुंच गई है.

'जेलर 2' के बारे में
नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित 'जेलर 2' में रजनीकांत एक बार फिर रिटायर हो चुके जेलर 'टाइगर मुथुवेल पांडियन' के किरदार में नजर आए. उनकी शांत जिंदगी में तब मोड़ आता है, जब उनका सामना मूर्तियों की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह से होता है. अपराधियों का पता लगाने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए, वे एक ड्राइवर के रूप में अंडरकवर हो जाते हैं.  फिल्म में एस.जे. सूर्या, सूरज वेंजारामूडु, मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन, विद्या बालन, योगी बाबू, मिर्ना, ऋत्विक, जतिन सरना और अन्ना राजन अहम भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा, मोहनलाल, शिव राजकुमार, ऋतिक रोशन, जैकी श्रॉफ और विजय सेतुपति की फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)