इंदौर में मूक बधिरों को राहत, रेलवे स्टेशन पर मिलेगी ‘टेक्स्ट-टू-स्पीच’ की सुविधा
Indore, Madhya Pradesh 22 Sep 2026, 03:45 PM

इंदौर में मूक बधिरों को राहत, रेलवे स्टेशन पर मिलेगी ‘टेक्स्ट-टू-स्पीच’ की सुविधा

Patrika
@patrika
Indore news: रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड पर पहुंचकर किसी मूक-बधिर यात्री को टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म, बस या ट्रेन की जानकारी चाहिए या किसी अन्य जगह कोई मदद तो उसके सामने सबसे बड़ी परेशानी संवाद की होती है। वह अपनी बात बताना चाहता है, लेकिन सामने वाला उसकी बात समझ नहीं पाता। ऐसे में कई बार उसे इशारों के भरोसे रहना पड़ता है या किसी दूसरे यात्री की मदद तलाशनी पड़ती है। अब मूक-बधिरों की राह में अब ‘भाषा’ बाधा नहीं बनेगी। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर स्थिति देखी। रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी तो मिले, लेकिन मूक-बधिर यात्रियों के लिए अलग से संवाद सुविधा नजर नहीं आई। बस स्टैंड पर स्थिति और मुश्किल रही। यहां ऐसा कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला जो संकेत भाषा समझकर ऐसे यात्रियों की मदद कर सके।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation