Indore, Madhya Pradesh
18 Sep 2026, 04:45 PM
इंदौर में अक्टूबर से शुरु होगा ‘पिगडंबर फ्लाईओवर’ का काम, पहले बनेगी सर्विस रोड, फिर आगे होगा काम
Patrika
@patrika
Indore news: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में पिगडंबर प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआइ) ने फ्लाईओवर के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब अक्टूबर माह से मौके पर निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। निर्माण के दौरान हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो, इसके लिए पहले सर्विस रोड तैयार किया जाएगा। इसके बाद फ्लाईओवर का मुख्य निर्माण शुरू होगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)