29 Oct 2026, 09:12 AM
इजरायल में 93 फीसदी वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा, जानें
ABP News
@abpnews

अमेरिकी राष्ट्रपति इजरायली चुनाव के नतीजों को लेकर बयान दिया है. उन्होंने चुनाव के शुरुआती नतीजों के बाद एक कड़े मुकाबले की ओर इशारा किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की स्थिति काफी अच्छी है. ट्रंप दावा किया कि उनके समर्थन से नेतन्याहू को मदद मिली है.

ट्रंप ने एक्सिओस से बात करते हुए कहा कि मैंने सुना है कि मेरे सपोर्ट से नेतन्याहू को काफी फायदा हुआ है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि शुरुआत में उन्हें नेतन्याहू की चुनावी नतीजों को लेकर बहुत खराब खबरें मिली थीं, लेकिन अब ताजा अनुमानों के मुताबिक इजरायइली प्रधानमंत्री की स्थिति काफी अच्छी है.

इजरायल में 93 फीसदी वोटों की गिनती

इजरायल में अब तक 93 फीसदी वोटों की गिनती हो चुकी है,  जिसमें नेतन्याहू का गुट गादी आइसेनकोट के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन से आगे निकल गया है. हालांकि, कोई भी गुट संसद में बहुमत के लिए जरूरी 61 सीटों तक पहुंचता नहीं दिख रहा है. अनुमान है कि नेतन्याहू का गुट 53 सीटें जीतेगा, जो उनके पास अभी मौजूद सीटों से 11 कम हैं, जबकि आइसेनकोट का गठबंधन 48 सीटें जीत सकता है. अरब पार्टियों के रिकॉर्ड 19 सीटें जीतने का अनुमान है.

इजरायल में 5 लाख वोटों की गिनती बाकी

ट्रंप का बयान ऐसे समय में आया है,  जब इजरायल में अभी भी लगभग 5 लाख वोटों की गिनती होनी बाकी है. इनमें सैनिकों, राजनयिकों, कैदियों और उन मतदाताओं के वोट शामिल हैं, जिन्होंने अपने तय मतदान केंद्रों के बाहर वोट डाला था. इन बचे हुए वोटों से अलग-अलग गुटों को मिलने वाली सीटों की संख्या में बदलाव आ सकता है, हालांकि इससे सत्ता के कुल संतुलन में कोई बड़ा बदलाव आने की उम्मीद नहीं है. इससे पहले, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर नेतन्याहू के प्रदर्शन का श्रेय खुद को दिया था. उन्होंने दावा किया कि उनके समर्थन ने चुनाव की दिशा बदल दी. नेतन्याहू की जो हार तय लग रही थी, वह अब एक कड़े मुकाबले में बदल गई है, जहां उनकी जीत की संभावना भी बनी हुई है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)