लोगों को जिंदा जलानेवाले का एमपी के आईपीएस ने किया था ​एनकाउंटर, सरकार ने फिर दिया बड़ा दायित्व
Bhopal, Madhya Pradesh 28 Oct 2026, 02:05 PM

लोगों को जिंदा जलानेवाले का एमपी के आईपीएस ने किया था ​एनकाउंटर, सरकार ने फिर दिया बड़ा दायित्व

News Patrika
@newspatrika
Retd IPS Rajesh Hingankar : मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के सीमावर्ती इलाके में डकैत ललित पटेल का खूब आतंक था। लोग उसके नाम से ही कांप उठते थे। ललित पटेल इतना जालिम था कि लोगों को जिंदा जला डालता था। 6 अगस्त 2017 की शाम को इस कुख्यात और इनामी डकैत ललित पटेल को मार गिराया गया। सतना जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के पोखरवार के जंगल में उसका एनकाउंटर हुआ था। सतना के तत्कालीन एसपी आईपीएस राजेश हिंगणकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ये कार्रवाई की थी। आईपीएस हिंगणकर इससे पहले और बाद में भी अपनी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर आमजन की दहशत कम करते रहे थे। यही वजह है कि रिटायरमेंट के बाद भी प्रदेश सरकार उनकी सेवाएं लेती जा रही है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation