SRH की रिलीज लिस्ट में सबसे ऊपर होंगे 3 नाम, दो बार के पर्पल कैप विनर का पत्ता साफ!
08 Nov 2026, 04:12 PM

SRH की रिलीज लिस्ट में सबसे ऊपर होंगे 3 नाम, दो बार के पर्पल कैप विनर का पत्ता साफ!

ABP News
@abpnews

IPL 2027 के मिनी ऑक्शन की तारीख पास आ रही है. सभी 10 टीमों को 17 नवंबर तक अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी है. नीलामी से पहले ही अब तक कुल 8 खिलाड़ी ट्रेड हो चुके हैं, जिनमें सनराइजर्स हैदराबाद सबसे एक्टिव रही है. SRH फ्रेंचाइजी ने अब तक ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस, बाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद और एक अन्य लेफ्ट-आर्म पेसर टी नटराजन को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है.

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ तक पहुंची थी, लेकिन एलिमिनेटर में उसे राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार मिली थी. अब सवाल है कि अगले सीजन के लिए हैदराबाद की टीम क्या बद्दलयव बदलाव कर सकती है. यहां उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जान लीजिए, जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद रिलीज कर सकती है.

हर्षल पटेल

हर्षल पटेल पिछले दो सीजन से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं. पिछले सीजन पटेल 5 मैच खेलकर एक भी विकेट नहीं ले पाए थे. SRH उन्हें 8 करोड़ रुपये देती है, लेकिन पिछले सीजन वह बिल्कुल भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए. हर्षल 2 बार के पर्पल कैप विजेता हैं, लेकिन अब उनकी गेंदबाजी में वह धार दिखाई नहीं दे रही है.

जयदेव उनादकट

जयदेव उनादकट सीजन दर सीजन फ्लॉप होते रहे हैं. उनादकट 2024 से सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा बने हुए हैं. उन्होंने पिछले सीजन यानी आईपीएल 2026 में 4 मैच खेलकर केवल चार विकेट चटकाए थे. उनका इकोनॉमी रेट भी आसमान को छू रहा था.

गेराल्ड कोएत्जी

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को पिछले सीजन SRH ने डेविड पेन के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया था. कोएत्जी को पूरे सीजन एक भी मैच खेलने का चांस नहीं मिला. हैदराबाद टीम में तेज गेंदबाजों की भरमार है और एक विदेशी होना कोएत्जी के लिए बड़ा डिसएडवांटेज है. इसलिए वे टीम में बने रहे तो शायद आईपीएल 2027 में भी उन्हें एक भी मैच खेलने का अवसर नहीं मिल पाएगा.

यह भी पढ़ें:

गौतम गंभीर के समर्थन में उतरे सुनील गावस्कर, दूसरे ODI में एक फैसले पर मचा था बवाल

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
5

Comments (0)

Login to join the conversation