15 Nov 2026, 03:42 PM
Inverter Battery Tips: घर के इनवर्टर की बैटरी में कब और कितना डालना चाहिए पानी, जान लें जरूरी बात
ABP News
@abpnews

Inverter Tips: अक्सर जब घर की बिजली चली जाती है तो ऐसे में लोगों को राहत देता है घर में रखा इनवर्टर, जो कि अब लगभग घर में देखने को मिलता है. अक्सर लोग एक बार इनवर्टर खरीदकर घर के किसी कोने में रख देते हैं और फिर सालों तक उसकी तरफ मुड़कर भी नहीं देखते. लेकिन जब अचानक लाइट चली जाती है और इनवर्टर 10 मिनट में ही ठप हो जाता है तब लोगों को उसकी याद आती है.

इनवर्टर के बैकअप कम होने की सबसे बड़ी वजह उसकी बैटरी में पानी का लेवल कम हो जाना है. बहुत से लोगों को यह सही जानकारी ही नहीं होती कि बैटरी में पानी कब चेक करना चाहिए कितना भरना चाहिए और इसमें किस तरह का पानी डालना सेफ रहता है. जरा सी लापरवाही आपकी 15 से 20 हजार रुपये की महंगी बैटरी को समय से पहले डेड कर सकती है. चलिए आपको बताते हैं इनवर्टर बैटरी के रखरखाव से जुड़े जरूरी नियम जो इसकी लाइफ को दोगुना कर सकते हैं.

कब डालें बैटरी में पानी?

इनवर्टर की बैटरी में लगे वॉटर लेवल इंडिकेटर को हर 45 से 60 दिनों यानी करीब डेढ़ से दो महीने में एक बार जरूर चेक करना चाहिए. अगर आपके इलाके में बिजली कटौती ज्यादा होती है या गर्मी का मौसम है तो बैटरी जल्दी चार्ज और डिस्चार्ज होती है, जिससे पानी तेजी से भाप बनकर उड़ता है. ऐसे में हर महीने इंडिकेटर पर नजर रखते रहना चाहिए बैटरी के ऊपर हर सेल पर एक ट्रांसपेरेंट फ्लोट इंडिकेटर लगा होता है. जिस पर लाल और हरे रंग के निशान बने होते हैं.

जब इंडिकेटर का सिरा लाल निशान के पास या नीचे पहुंच जाए तो समझ लें कि पानी डालने का समय आ गया है. पानी भरते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि इंडिकेटर सिर्फ हरे निशान तक ही ऊपर आए. जरूरत से ज्यादा पानी भरने पर चार्जिंग के दौरान बैटरी से एसिड बाहर उबलकर गिर सकता है जिससे बैटरी और फर्श दोनों खराब हो जाते हैं.

सिर्फ डिस्टिल्ड वॉटर का ही करें इस्तेमाल

अक्सर लोग बैटरी का पानी कम होने पर घर के नल का पानी या फिर RO का पानी  भर देते हैं. यह ऐसी गलती है जो आपकी बैटरी को अंदर से पूरी तरह बर्बाद कर देती है. नल या आरओ के पानी में कई तरह के मिनरल्स, क्लोरीन और आयरन मौजूद होते हैं. ये मिनरल्स बैटरी के अंदर लगी लेड प्लेट्स पर जम जाते हैं और केमिकल प्रोसेस को बिगाड़ देते हैं.

नतीजतन बैटरी चार्ज होना बंद कर देती है और उसकी बैकअप कैपेसिटी तेजी से गिरने लगती है. इनवर्टर की बैटरी में हमेशा सिर्फ और सिर्फ डिस्टिल्ड वॉटर ही डालना चाहिए जो किसी भी बैटरी की दुकान पर आसानी से मिल जाता है. यह पानी पूरी तरह मिनरल-फ्री और शुद्ध होता है जो बैटरी की प्लेट्स को सुरक्षित रखता है और लंबे समय तक अच्छा बैकअप देता है.

यह भी पढ़ें: Solar Panel:घर पर दो गीजर चलाने हैं, इसके लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत?

बैटरी में पानी भरते वक्त इन बातों का ध्यान रखें

बैटरी में पानी भरना सुनने में काफी आसान काम लगता है. लेकिन इस काम को करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. पानी डालने से पहले हमेशा इनवर्टर का मेन स्विच बंद कर दें और प्लग को सॉकेट से बाहर निकाल दें. चार्ज होती बैटरी में पानी डालने से करंट लगने का खतरा रहता है.

इंडिकेटर कैप खोलने से पहले बैटरी के ऊपरी हिस्से को सूखे कपड़े से अच्छी तरह साफ कर लें जिससे गंदगी सेल के अंदर न जा पाए. बैटरी में सीधे पानी न डालें इसके लिए प्लास्टिक फनल का यूज करें. इसके अलावा अगर बैटरी के टर्मिनल्स पर कार्बन जमा हो गया है तो उसे गर्म पानी और पुराने ब्रश से साफ कर दें.

यह भी पढ़ें: Power Bank Tips: वायर वाला या वायरलेस कौन सा पावर बैंक सही रहता है, जान लें

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
9
Comments (0)