‘2 बाउंसर आते और पीटते थे…’, 10 बाय 10 के कमरे में बंद मिलीं 15 लड़कियां, ग्वालियर में बड़ा खुलासा
Madhya Pradesh 28 Oct 2026, 01:05 PM

‘2 बाउंसर आते और पीटते थे…’, 10 बाय 10 के कमरे में बंद मिलीं 15 लड़कियां, ग्वालियर में बड़ा खुलासा

News Patrika
@newspatrika
Gwalior news: मध्यप्रदेश में बाल अधिकार संरक्षण की अध्यक्ष डॉ निवेदिता शर्मा ने एजी ऑफिस के पास चल रहे मदरसा दारूल कुरआन की निरीक्षण रिपोर्ट प्रशासन व महिला बाल विकास विभाग को सौंप दी। निरीक्षण में मदरसे के पास मदरसा बोर्ड की मान्यता संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले। संस्थान के बाहर न तो कोई नाम पट्टिका साइनबोर्ड लगी थी और न ही संचालन समिति की कोई वैध जानकारी उपलब्ध कराई गई। संयुक्त जांच दल जब मदरसे में पहुंचा तो प्रबंधन ने परिसर में बालिकाओं के होने की जानकारी पूरी तरह छिपा ली। सघन तलाशी में संचालक परिवार के निजी आवास के अंदर 10 बाय 10 वर्गफीट के एक छोटे कमरे में 15 बालिकाएं बंद पाई गईं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation