Indore, Madhya Pradesh
15 Oct 2026, 02:05 PM
15 साल में ही उजड़ गए गरीबों के आशियाने, इंदौर में टूटेंगे 2024 फ्लैट, नए घर के लिए देने होंगे 2 लाख
News Patrika
@newspatrika
Indore flats demolition: इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र में जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) के तहत 15 साल पहले बनी बिल्डिंगें जीर्णशीर्ण हो गई है। इन बिल्डिंगों में करीब 2024 फ्लैट हैं, जिन्हें गरीब वर्ग के लोगों को आबंटित किया गया है। अब फ्लैटों को तोड़कर नई बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव प्रधानमंत्री आवास योजना का काम देखने वाले अफसरों ने तैयार किया है। मेयर-इन-कौंसिल (एमआइसी) की मंजूरी के लिए प्रस्ताव नगर निगम के परिषद कार्यालय में पहुंच गया है। पब्लिक प्रायवेट पार्टनरशिप यानी पीपीपी मोड पर यह नई बिल्डिंग में फ्लैट बनेंगे। इसके चलते नगर निगम का एक रुपया नहीं लगेगा और बिल्डिंग बनाने वाले बिल्डर को इनकम होगी। इसके लिए बिल्डर को कमर्शियल निर्माण की अनुमति मिलेगी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)