Dhar, Madhya Pradesh
05 Nov 2026, 10:35 PM
16 साल का इंतजार खत्म होने की ओर! धार पहुंची ट्रेन, 130 की रफ्तार से होगा आखिरी सेफ्टी टेस्ट
News Patrika
@newspatrika
Dhar News : मध्य प्रदेश से गुजरने वाली इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के तहत धार तक ट्रेन पहुंचने का 16 साल पुराना इंतजार अब आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। टीही से धार के बीच तैयार 47 किमी लंबे रेलमार्ग पर ट्रेन संचालन की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण कदम पूरा हुआ। रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ई. श्रीनिवास के नेतृत्व में अधिकारियों के दल ने दो दिवसीय निरीक्षण के पहले दिन टीही से गुणावद तक 32 किमी रेलखंड का बारीकी से परीक्षण किया। सात अलग-अलग ट्रॉलियों में सवार होकर निकले अधिकारियों ने ट्रैक की मजबूती, लेवलिंग, 25 केवी विद्युत लाइन, सिग्नल सिस्टम और रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
10
Comments (0)